फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार व रोडवेज बस की टक्कर में सात घायल

विज्ञापन
जरवलरोड में चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त जीप।
विज्ञापन
जरवलरोड। चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के पास बुधवार शाम रोडवेज बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें चार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। लखनऊ से बहराइच की ओर आ रही रोडवेज बस चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के निकट पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, परंतु बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
हादसे में कार सवार रिसिया के अमवा जौहर निवासी फक्कर (35), आरिफ (30) और बबलू (42), दरगाह निवासी कार चालक मोहम्मद सलीम (40), फरियाद खान (32) निवासी रहमतपुरवा, फरमान खान (28) और फरमान खान (30) निवासी रहमतपुरवा घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। वहां से फक्कर, मोहम्मद सलीम, फरमान खान और फरियाद खान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शेष लोगों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें