फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्रामीण बैंक की शाखाओं में कल तक बाधित रहेंगी सेवाएं

Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की सभी ग्रामीण बैंक शाखाओं में डाटा मर्जर के कारण 22 सितंबर तक सभी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे ग्राहकों को रुपये निकालने और अन्य लेन-देन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फखरपुर शाखा के द्वितीय अधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, आर्यावर्त बैंक और बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक का डाटा मर्जर किया जा रहा है। इसी वजह से तीन दिन तक वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

शिवपुर निवासी मोहम्मद हनीफ, महेश कुमार वर्मा और हसीब बाग निवासी परशुरामपुर ने कहा कि वे रुपये निकालने गए थे, लेकिन नहीं निकल पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि 23 सितंबर से सभी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी और बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें