फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल व बैंक में बनाया जाए अलग काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में गुरुवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में होने वाली देरी और अस्पताल में बेहतर इलाज व बैंकिंग सेवाओं के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में पांच पेंशनर्स को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने की। बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी चौधरी, आर पंडित मशरिकी, सरजीत सिंह आदि ने समस्याओं को सामने रखा, जिसमें विभागों से भेजे जाने के बाद भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले लटकाए रखने पर नाराजगी जताई गई। वहीं अस्पतालों में अलग काउंटर बनाने की भी मांग रखी गई। सीएमओ के प्रति डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने सभी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैंकों में अलग काउंटर बनाए जाने के संबंध में एलडीएम अमित गौरव ने बताया कि अधिकारियों से बात कर इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी राधा खेर, नरेंद्र सिंह, मंजुरुल हसन समेत पांच लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें