नानपारा (बहराइच)। मोहरबा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिवक्ता समेत 35 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे। इनमें संक्रमित परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। चिकित्सकों के मुताबिक संक्रमित की चपेट में आए सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
नानपारा तहसील क्षेत्र के मोहरबा गांव निवासी एक युवक दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित निकला था। युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मायाराम वर्मा, सलिम मसूद, उमेश यादव, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, बाबूलाल सिंह, केएन वर्मा और कृष्णमोहन त्रिपाठी की टीम गांव पहुंची।
स्वास्थ्य कर्मियों ने संक्रमित व्यक्ति के परिवारीजनों के सैंपल लिये। इसके अलावा संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा। इनमें अधिवक्ता नंदलाल जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज जायसवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मी कृष्णमोहन त्रिपाठी ने बताया कि गांव सेे कुल 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।