नानपारा/रुपईडीहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए कई जगह पर शिविर लगाए गए। इसमें 105 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं 184 लोगों की एंजीजन किट से जांच हुई। नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में कोरोना जांच शिविर लगा। इसमें 67 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई।
वहीं 20 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। बलहा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि इमलिया गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाया। यहां पर 51 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए 35 लोगों का सैंपल लिया गया।
सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जांच शिविर में 66 लोगों की एंटीजन जांच की गई। वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए 50 लोगों का सैंपल लिया गया। जिले में कुल 184 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई, वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए 105 लोगों का सैंपल लिया गया, जिले लखनऊ भेजा गया है।