फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरस मेले में लगेंगे समूहों के स्टॉल, दिखेगा हुनर

Sat, 31 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध कराने के लिए शहर के ऑडिटोरियम में 16, 17 और 18 नवंबर को तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी 14 ब्लॉकों से एक-एक स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों के स्टाल लगाएगा। मेले में लोगों को महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समूहों के चयन, स्टालों की व्यवस्था और आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थों और गृह उद्योग से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, नए ग्राहक जोड़ने और बाजार का विस्तार करने का मौका मिलेगा।

मेले में खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। तीनों दिन विभिन्न प्रस्तुतियों से शाम सजेगी। आयोजन में विधायक समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल होंगे। अतिथि मेले का शुभारंभ करने के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन


-

सरस मेले को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हर ब्लॉक से एक समूह के उत्पादों को मौका देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समूह स्टाल लगाकर अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर सकें।
विज्ञापन

-धनंजय सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें