फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

Thu, 12 Nov 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वगणना अभियान की शुरुआत 16 नवंबर से प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम में अधिकारियों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक होगी। इसमें अभियान की रूपरेखा, जागरूकता कार्यक्रमों और लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान के तहत लोग 30 नवंबर तक स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित पोर्टल पर परिवार का आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद एक आईडी मिलेगी। घर पहुंचने वाले बीएलओ को यह आईडी दिखानी होगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। स्कूलों और अन्य संस्थानों के माध्यम से भी लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में अभियान के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि स्वगणना को लेकर बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम में अधिकारियों और प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने एंड्रॉयड फोन से पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज कर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें