फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए गोंडा में चयन ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स लखनऊ, वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के कक्षा छह में प्रवेश के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। प्रारंभिक चयन ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मंडल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गोंडा में सुबह 10 बजे से होगा। चयन ट्रायल 10 व 11 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिला क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि गोंडा में 10 फरवरी से चयन ट्रायल शुरू होगा। जिसमें क्रिकेट बालक वर्ग, जूडो बालिका वर्ग व हॉकी, वालीबॉल, बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग के लिए चयन होगा। जबकि 11 फरवरी को एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी व तैराकी बालक वर्ग, जिम्नास्टिक, कुश्ती बालक व बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल होगा।
एथलेटिक्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी किसी एक स्पर्धा दौड़ में 100 मी., 200 मीटर, 400, 600 व एक हजार मीटर, जंप, थ्रोवर, जैवलिन अथवा शॉटपुट में आवेदन कर सकते हैं। वालीबॉल के लिए बालक की लंबाई 165 सेंटीमीटर व बालिका की 155 सेमी. होना अनिवार्य है। कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अप्रैल 2020 को नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी को साथ में जरूरी कागजात भी लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें