फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे पर अजगर देख थमे पहिए, सहमे यात्री

विज्ञापन
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर निकले अजगर को पकड़ते वनकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर बुधवार की शाम अचानक अजगर आ गया। इससे आवागमन ठप हो गया। अजगर देखने के लिए राहगीर इकट्ठा हो गए। राहगीरों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर मटिहा मोड़-गायघाट के बीच बुधवार की शाम अजगर रेंगता नजर आया। बीच हाईवे पर अजगर देख वाहनों के पहिए थम गए और हर कोई अजगर का दीदार करने के लिए उमड़ पड़ा। देखते ही देखते हाईवे पर भीड़ लग गई। राहगीर अजगर की एक झलक पाने को बेताब रहे। राहगीरों में से ही किसी ने फोन कर वनकर्मियों को इसकी सूचना दी।
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्या के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। टीम में वन दरोगा शाहिद लतीफ, वन कर्मी गोपाल, अवधेश, सोबरन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें