फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर तेंदुआ देख हड़बड़ा कर गिरा, भागा, फिर हिम्मत कर उठा ले गया बाइक

विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के पास गिरी बाइक उठाने जाता युवक। - फोटो : कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के पास गिरी बाइक उठाने जाता युवक।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज में रविवार दोपहर बिछिया-सुजौली मार्ग पर एक तेंदुआ आकर बैठ गया। अचानक तेंदुए को सामने देखकर बाइक सवार हड़बड़ा कर गिर गया और बाइक छोड़कर भाग निकला, लेकिन कुछ ही देर में वापस लौटा और तेंदुए के सामने से अपनी बाइक उठा ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बिछिया से सुजौली की ओर जा रहा था। बिछिया बाजार के समीप अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ सड़क पर आ गया। उसे देखते ही युवक घबराकर बाइक समेत गिर पड़ा और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। इस बीच तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर बाइक के पास बैठा रहा, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। लोग दूर से ही शोर मचाते रहे, लेकिन तेंदुआ नहीं हटा। इस पर युवक हिम्मत दिखाते हुए धीरे-धीरे तेंदुए के करीब पहुंच और अपनी बाइक उठाने लगा। इस पर तेंदुआ भाग निकला और युवक अपनी बाइक लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें