फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोर्ट में सुरक्षा कड़ी, बढ़ाए गए एक क्यूआरटी व आठ पीएसी जवान

Thu, 08 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ के एससी-एसटी कोर्ट में हुए भयावह गोलीकांड के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पूर्व में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ-साथ एक क्यूआरटी टीम व पीएसी के आठ अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया। साथ ही मेटल डिटेक्टर से वादकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की भी जांच की गई। वहीं सुरक्षा को लेकर जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी, डीएम मोनिका रानी, एसपी प्रशांत वर्मा ने आला अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लखनऊ के कैसरबाग स्थित एससी-एसटी कोर्ट में बुधवार को भरी कोर्ट में पेशी पर आए अपराधी संजीव माहेश्वरी की गाली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या के दौरान हत्यारोपी विजय यादव अधिवक्ता के वेश में आया था। लखनऊ में हुए इस भीषण कांड को लेकर बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी रही। न्यायालय में पूर्व में लगाए गए पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त एक क्विक रिस्पांस टीम(क्यूआरटी) जिसमें एक एसआई और पांच सिपाही शामिल हैं और आठ पीएसी के जवानों की तैनाती की गई।
वहीं बृहस्पतिवार को न्यायालय पहुंचने वाले वादकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की भी जांच की गई। वहीं इस दौरान जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने डीएम मोनिका रानी, एसपी प्रशांत वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा आदि के साथ न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान डीजीसी मुन्नू लाल मिश्रा, राकेश कश्यप, फैजाल, अधिवक्ता पंकज मिश्रा, गिरजेश अवस्थी, हिमांशु मिश्रा, अरविंद शर्मा, अनिल त्रिपाठी, अटल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्तमान में एक निरीक्षक, दो एसआई समेत तैनात हैं 32 पुलिस कर्मी
न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में वर्तमान में 32 पुलिस कर्मी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार निरीक्षक रमाशंकर यादव पर है। प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि उनके अतिरिक्त दो एसआई, 10 महिला सिपाही और पुरुष सिपाही तैनात हैं। न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को सघन जांच की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं की भी जांच की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर और सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे।
31 सीसीटीवी कैमरे लगे, बढ़ सकती है संख्या
न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि न्यायालय परिसर में प्रवेश के चार द्वार हैं। सभी पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। साथ ही इन द्वारों से प्रवेश करने वाले की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है। जांच के लिए वर्तमान में आठ डिटेक्टर मशीनें हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई है। अभी न्यायालय में 31 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बैठक के बाद छूटे हुए स्थानों पर अधिकारियों के माध्यम से अतिरिक्त कैमरे लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें