फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 23 May 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल सीमा पर इन दिनों संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की बात सामने आई है। इसको लेकर स्थानीय पुलिस से लेकर एसएसबी व एटीएस की टीमें सक्रिय हो गईं हैं। एटीएस ने कंट्रोल रूम बनाते हुए एक मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से जाली नोट से लेकर तस्करी व आतंकी गतिविधि आदि के बारे में सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन


जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर अब्दुल्लागंज जंगल में सोमवार शाम एक व्यक्ति द्वारा जंगल में कई लोगों को हथियारों के साथ देखा गया। जिसकी जानकारी सुरक्षा अधिकारियों को दी गई। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस, एटीएस व एसएसबी टीम ने चेकिंग की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार को भी एसओजी, एसएसबी, एटीएस आदि ने जंगल की खाक छानी।
जंगल में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर रुपईडीहा, नवाबगंज, मूर्तिहा, मोतीपुर, सुजौल आदि थानों की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इससे पूर्व कई बार नेपाली सीमा क्षेत्र से भारतीय जंगलों में जानवरों का शिकार करने के लिए नेपाली शिकारियों का आना-जाना रहा है। समय-समय पर शिकारी पकड़े भी गए हैं।
विज्ञापन

सीओ नानपारा राहुल पांडेय का कहना है कि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि पुलिस के सामने नहीं आई है। सीमा इलाके में पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।

एटीएस ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर
नेपाल सीमा पर स्थापित एटीएस यूनिट की तरफ से भारतीय जाली मुद्रा एवं आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए मंगलवार को हेल्प लाइन नंबर 9792103156 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा। एसपी प्रशांत वर्मा ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय जाली मुद्रा एवं आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर हेल्प लाइन नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें