फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीज की 40 दुकानों पर छापा, 15 को नोटिस

Tue, 23 May 2023 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के लिए मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने मिहींपुरवा तहसील में ताबड़तोड़ बीज की 40 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान संदिग्ध लगने पर उन्होंने 30 बीज के नमूने जांच के लिए भरे। बीज का रिकार्ड सही न पाए जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। 15 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की नर्सरी डालने का समय शुरू होने वाला है। जिसे लेकर किसान बीज की खरीदारी करने लगे हैं। वहीं मुनाफाखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने टीम सहित मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर बीज की गुणवत्ता, रखरखाव और रिकार्ड की जांच की। खामियां मिलने पर राइम बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान गुप्ता बीज भंडार, मौर्या बीज भंडार, भारत बीज भंडार, अग्रवाल बीज भंडार, गणपति बीज भंडार, एग्रो ट्रेडर्स, राजेश सिंह बीज भंडार, हरियाणा बीज भंडार, जनता बीज भंडार, नवभारत बीज भंडार आदि पर रिकार्ड व बीज का रखरखाव सही न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि 30 बीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

सभी दुकानदारों को रिकार्ड दुरुस्त रखने और प्रति माह पांच तारीख को रिकार्ड की जांच करवाने को निर्देशित किया है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज बेचने को निर्देशित किया गया है। लापरवाही पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें