फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुरक्षाबलों ने नेपाल बॉर्डर पर ब्रिटिश नागरिकों को किया गिरफ्तार, अवैध तरीके से भारत में घुस रहे थे

Sat, 15 Nov 2025 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में सुरक्षाबलों ने नेपाल बॉर्डर पर ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध तरीके से भारत में घुस रहे थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर ब्रिटिश दंपती गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में नेपाल सीमा से घुसपैठ के प्रयास में शनिवार सुबह दो ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक पाकिस्तानी मूल का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14ए के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गश्त के दौरान रुपईडीहा चेक पोस्ट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। 

विज्ञापन


टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। महिला की पहचान ब्रिटिश नागरिक सुमित्रा शकील ओलिविया (61) के रूप में हुई। वह मूल रूप से उडुपी, कर्नाटक की रहने वाली है। साथ में मौजूद हसन अमान सलीम (35) मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। अभी मैनचेस्टर (यूके) में रहता है। दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक अनुमति नहीं थी।

नेपाल में चैरिटी कार्यक्रम में आने का दावा

पूछताछ में सुमित्रा शकील ओलिविया ने बताया कि दोनों दो अन्य ब्रिटिश चिकित्सकों के दल के साथ बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से विमान के जरिये दिल्ली और फिर काठमांडू होते हुए नेपालगंज पहुंचे थे। नेपालगंज में फुलटेकरा रोड पर ब्रिनोज ह़़ॉस्पिटल में आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में सभी शामिल होने आए थे। शनिवार को बॉर्डर पर टहलने के इरादे से आए और पकड़ लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें