रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जमुनहा में आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों की बैठक एपीएफ नं. 30 गण वागेश्वरी, बांके के प्रमुख पुलिस अधीक्षक भीम बहादुर चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलिस उपाधीक्षक मोहन विष्ट, पुलिस उपाधीक्षक तीर्थराज न्यौपाने और निरीक्षक हिमाल केसी की मौजूदगी में सशस्त्र पुलिस बल का संयुक्त गश्ती दल बनाने पर सहमति बनी। पुलिस अधीक्षक चंद ने बताया कि एक उपनिरीक्षक (उपनिरीक्षक) के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल तैनात किया जाएगा। इन दलों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यह संयुक्त दल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक वर्दी में नियमित गश्त करेगा। प्रत्येक दल में एक महिला जवान की भी तैनाती की गई है।