फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौसमी बीमारियों की मार, मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड फुल

Thu, 12 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे। 
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। दिन में पड़ रही भीषण उमस और भोर पहर मौसम में होने वाली नरमी से मौसमी बीमारियों की भरमार हो गई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ गई है और सभी वार्ड फुल हो गए हैं। चिकित्सक मरीजों से एहतियात बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज बहराइच में जिले के साथ-साथ बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती समेत नेपाल के भी मरीज आते हैं। जिसके चलते सामान्य दिनों में भी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1500 से 2000 मरीज आते हैं। लेकिन इन दिनों मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है और 2400 से 2500 मरीज आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त, बुखार ओर सर्दी जुकाम के आ रहे हैं। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड फुल हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था कर रहा हैं। चिकित्सक एस. कुरील ने बताया कि मौसम परिवर्तन में विशेष ध्यान देने की जरुरत है। सभी लोग रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें और ठंडी चीजों का सेवन कम करें। साथ ही तैलीय खाद्य सामग्री खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें