फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी गोदाम व वधशाला की सील

Tue, 18 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हड्डी गोदाम को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के लोगों ने कस्बे के पास स्थित हड्डी गोदाम और पशु वधशाला से गंदगी फैलने की शिकायत की थी। इस पर सप्ताह भर पूर्व गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी व्यवस्था न सुधारने पर मंगलवार को सुबह नवाबगंज पुलिस ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि कस्बे के निकट हड्डी गोदाम स्थित है। इस गोदाम से आसपास के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। साथ ही यहां साफ-सफाई का अभाव था। इस मामले में सप्ताह भर पूर्व गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई। जिस पर सुबह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हड्डी गोदाम को सील कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हड्डी गोदाम से कुछ दूरी पर पशु वधशाला स्थित है, जिसका अवैध तरीके से संचालन हो रहा था। यह वधशाला ग्राम समाज की जमीन पर स्थित है। जबकि वधशाला की जमीन फारूक के नाम से आवंटित है।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने पशु वधशाला सील होने पर नाराजगी भी जताई। एक समुदाय विशेष के लोगों ने कहा कि ईद के अवसर पर कुर्बानियां दी जाती थीं। उस स्थल को पुलिस ने जबरन सील कर दिया है। हालांकि थानाध्यक्ष ने इस बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें