फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने वितरित किये पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें पोषण माह को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को अपना बेहतर योगदान देने को कहा गया। इसके साथ एसडीएम ने लाभार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने की। एसडीएम ने अधीनस्थ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण माह को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारी अपना बेहतर योगदान दें। बैठक में जरवल और कैसरगंज की सीडीपीओ को अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि पोषण माह के तहत सभी को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करें। बैठक के बाद एसडीएम ने लाभार्थियों को सहजन के पौधे और पालक, मूली, धनिया के बीज वितरित किए। एसडीएम ने कहा कि सहजन के पौधे सभी अपने घरों के आसपास लगाएं। इसके सेवन से कुपोषण को दूर भगाया जा सकता है। इस मौके पर बीडीओ जरवल आशाराम वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें