बहराइच। एसडीएम मिहींपुरवा पर मत्स्य मंत्री व जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री संजय निषाद को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया।
तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे निषाद पार्टी के अजय निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति चहलवा के सचिव सूर्यकांत निषाद ने एसडीएम अश्वनी पांडेय से एक महीने शिकायत की थी कि कुछ लोग जबरदस्ती मछली का शिकार कर रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर 11 अप्रैल को बलहा विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार निषाद एसडीएम के पास शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान एसडीएम ने निषाद पार्टी के मंत्री को अपशब्द बोले। इसी को लेकर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में अनिल निषाद, पंकज निषाद, सर्वेश निषाद, राम जियावन निषाद, तुलसी निषाद आदि मौजूद रहे। (संवाद)