पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बैठक बुलाई। इसमें सीएचओ समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाया गया था। बैठक के दौरान सेमरियावां की सीएचओ दीक्षा पाठक के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। इससे सीएचओ को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सीएचओ के पति भवानी शंकर ने अधीक्षक के साथ हाथापाई की। दीक्षा के पति ने बताया कि उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। पयागपुर के थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।