बहराइच। बीती 22 मई को सुखनदिया बाजार में व्यक्ति का मोबाइल गिर गया था। इसके बाद तीन दिनों में उसके व उसके पुत्र के खाते से लगभग दो लाख रुपये निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के रायपुर राजा निवासी कमल सिंह ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले कटी चौराहा से आगे सुखनदिया बाजार में कहीं गिर गया। इसके बाद उसके सेंट्रल बैंक खाते से किसी ने उसी दिन व अगले दिन कुल छह बार में 99,853 रुपये निकाल लिए। वहीं उसके पुत्र अर्जुन के पीएनबी बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। (संवाद)