फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्कूल, पहले दिन आएंगे आठवीं के बच्चे

विज्ञापन
बहराइच : पायनियर स्कूल में मंगलवार को सैनिटाइज किए गए क्लास रूम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले के करीब 2500 विद्यालय आज से गुलजार हो जाएंगे। कोरोना संक्रमण के दौर से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियां पूरी करा रहा है। शासन के निर्धारित क्रम के अनुसार पहले दिन बुधवार को कक्षा आठ के बच्चों को बुलाया जाएगा। कमरों को सैनिटाइज करने के साथ ही बच्चों, शिक्षकों समेत पूरे स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। बच्चों को कमरों में निर्धारित दूरी पर बैठाने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही स्कूल बंद हैं। संक्रमण के कम होते खतरे और वक्सीन आने से टीकाकरण शुरू होने से व्यवस्थाएं भी पटरी पर आने लगी हैं। बीते दिनों जारी किए गए आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित जूनियर विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को खोलने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार से जिले के लगभग ढाई हजार स्कूलों को खोलने की तैयारी है।
इसके लिए स्कूलों के कमरों को सैनिटाइज करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। स्कूल संचालकों द्वारा कमरों को सैनिटाइज कराने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक कार्यों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है। स्कूल खुलने को लेकर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिक्षकों व बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को बैठाने के दौरान छह-छह फिट की दूरी बनाए रखने के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। छात्रों के हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। जूनियर स्तर पर सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा छह, मंगलवार व शुुक्रवार को कक्षा सात और बुधवार व शनिवार को कक्षा आठ के बच्चों को स्कूल बुलाया जाना है।
बीएसए दिनेश यादव ने बताया कि जूनियर विद्यालय बुधवार से संचालित होने लगेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोलने के लिए बैठक करके बचाव व सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। एक मार्च से प्राथमिक स्कूलों को भी खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें