फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ड्रेस सप्लाई के नाम पर स्कूल संचालक से ठगी

Sun, 09 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी अरविंद कुमार मिश्र से सुल्तानपुर के युवक ने स्कूल ड्रेस सप्लाई के नाम पर आठ हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित अरविंद कुमार मिश्र पुलिस लाइन रोड स्थित रायपुर राजा वार्ड में एक पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2024 को सुल्तानपुर जिले के ग्राम मेहेदिया, भीखूपुर जयसिंहपुर निवासी पीयूष तिवारी ने स्कूल आकर खुद को भगवती ट्रेडर्स नामक फर्म का कारोबारी बताते हुए कहा कि वह ड्रेस सप्लाई करता है।


उसने अरविंद मिश्र की पत्नी कृष्णा मिश्र, जो विद्यालय की प्रबंधक हैं, को ड्रेस के कई सैंपल दिखाए। सैंपल पसंद आने पर उन्होंने आठ हजार रुपये यूपीआई आईडी से ट्रांसफर किए। रकम मिलते ही युवक सुल्तानपुर चला गया और कुछ दिनों में ड्रेस भेजने का झांसा देता रहा।
विज्ञापन


स्कूल का सत्र समाप्त होने पर भी ड्रेस नहीं पहुंची तो परेशान अरविंद और उनकी पत्नी ने आरोपी पीयूष से सख्ती करते हुए रूपये वापस मांगे। इस पर आरोपी कभी बीमारी तो कभी पारिवारिक कारण बताकर रकम लौटाने से किनारा कसता रहा।

अरविंद ने पुलिस को बताया कि काफी सख्ती करने पर आखिरकार 20 मई को उसने डेढ़ हजार 500 रुपये गूगल पे के जरिये वापस किए। इस पर पीड़ित ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।

परेशान पीड़ित ने 8 जुलाई को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली देहात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।



खंगाली जा रही है बैंक की ट्रांजेक्शन डिटेल

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें