फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, हम स्कूल जाएंगे

Thu, 28 Apr 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
चरदा/रिसियामोड़। प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के नामांकन व शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए गुरुवार को नवाबगंज और रिसिया विकास खंडों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकली।

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं आधी रोटी खाएंगे, हम स्कूल जाएंगे। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन आदि नारे लगा रहे थे। नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रैली को ब्लॉक प्रमुख हरीशचंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने रैली की अगुवाई की। रैली में शामिल छात्र हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लिये हुए थे।

बेटा-बेटी एक समान, फिर क्यों भेद करें इंसान जैसे शिक्षा प्रेरक नारों के साथ रैली नई बाजार पुरानी बाजार ब्लॉक मुख्यालय का भ्रमण कर फिर बीआरसी पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए बीईओ आशीष कुमार ने शत-प्रतिशत नामांकन की बात कही।

खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, पूर्व प्रमुख मोहम्मद रफीक, अध्यक्ष शिक्षक संघ दिलीप वर्मा, महामंत्री शक्तिधर पाठक, कस्तूरबा वार्डेन योगिता त्रिपाठी, सह समन्वयक कैलाश वर्मा, कौशल किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर रिसिया नगर के नानकपुरा में स्थित कन्या जूनियर विद्यालय से रैली का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभांस कुंवर श्रीवास्तव ने रैली का नेतृत्व किया। ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शफीक ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

रैली में शामिल छात्रों ने नानकपुरा, हुसैनपुर, गुरुचाही, शास्त्री नगर, रविदास नगर, देवीपुरा, इंदिरा नगर, मोहल्लों का भ्रमण किया। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली जूनियर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में शिक्षक संघ के अध्यक्ष सईद अंसारी, मंत्री वीरेंद्र पाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, देव व्रत, भवेश द्विवेदी, रुचि शर्मा, मंशा साहू, आरती गुप्ता, मंजू यादव, विजय सिंह, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन संकुल प्रभारी नूर मोहम्मद ने किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें