बहराइच। मटेरा बाजार निवासी गल्ला व्यापारी मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन टप्पेबाजों ने हजारों रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
गल्ला व्यापारी नवीन अग्रवाल की मटेरा चौराहा स्थित अहिरानपुरवा मोड़ पर दुकान है। उनके अनुसार जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे, परिचित का फोन आने पर उनसे बात करने में व्यस्त हो गए। ध्यान हटते ही बाइक सवार तीन टप्पेबाज आए और 45 हजार नकदी, दुकान की चाबी और अन्य जरूरी दस्तावेज से भरा उनका बैग उठा लिया और भाग गए। मटेरा थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से टप्पेबाजों की शिनाख्त की जा रही है।