फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सावन का पहला सोमवार आज, गूंजेंगे जयकारे

Sun, 09 Jul 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में कांवड़ियों की भीड़ होगी। रविवार को देर शाम जिले के विभिन्न इलाकों से भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। मंदिरों की सुरक्षा व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सावन के पहले साेमवार पर अति प्राचीन पांडव कालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में विराजमान भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर सजकर तैयार है। भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया है। मटेरा क्षेत्र के जंगलीबाबा मंदिर, नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, शिवपुर के बुढऊबाबा, पयागपुर के बाबा बागेश्वरनाथ मंदर सहित जिले के सभी मंदिरों में कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।



गंदे पानी से निकलकर जाएंगे श्रद्धालु
मटेरा (बहराइच)। मटेरा स्थित पांडव कालीन श्री शक्तिपीठ जंगली नाथ शिव मंदिर में कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के लिए पहुंचता है। मटेरा चौराहा से मंदिर के बीच का रास्ता जर्जर होने के साथ मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ है। इस बार कांवड़ियों को गंदे पानी व कीचड़ के बीच से निकलकर सोमवार को जलाभिषेक करना पड़ेगा। इस शक्तिपीठ में बहराइच के साथ बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। मंदिर के महंत ने बताया मंदिर पहुंचने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन



खुले में बिक रहे मांस पर लगाएं रोक
बहराइच। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धनन्जय सिंह ने कहा कि एक सप्ताह पहले श्रावण मास शुरू हो गया था। शहर के रोडवेज, कचहरी रोड, काजीपुरा, चांदपुरा आदि स्थानों पर खुले में मांस की बिक्री की जा रही है। जिससे शिवालयों में जाने वाली महिलाओं एवं कांवड़ यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। किसी भी समस्या के लिए कांवड़िया मोबाइल नंबर 9415335387, 9454716214 जानकारी देकर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें