फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरदा (बहराइच)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को वन विभाग के सहयोग से अब्दुल्लागंज रेंज कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 44 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें जांच के बाद 16 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को वन विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज कार्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने किया। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में कुल 44 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
मेडिकल कॉलेज से गई ब्लड बैंक की टीम के नूर अहमद समेत अन्य कर्मचारियों ने सभी की जांच की। इसमें आठ लोगों को रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियां होने पर बाद में चिकित्सकों की सलाह पर रक्तदान करने को प्रेरित किया गया। वहीं 16 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसमें वन क्षेत्राधिकारी एके सिद्दीकी, हैदर अली, तेज प्रताप, संतोष त्रिपाठी, ललित त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, शब्बीर अहमद, गुलाम वारिस, बलराज वर्मा, रामगोपाल वर्मा, जाकिर अली, ऋषभ त्रिपाठी, जोगीराम, चौथीलाल, मोहम्मद सईद, राजन त्रिपाठी शामिल रहे। शिविर में ब्लड बैंक की टीम के सामने बचे बीस अन्य लोगों ने रक्तदान करने का संकल्प पत्र भरा।
वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इससे दूसरों की जान बचती है। रक्तदान कर आप समाज को नया संदेश देते हैं। इसमें हर किसी को सहयोग करना चाहिए।
वन दरोगा हैदर अली ने कहा किअमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय चरदा में आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।
गुलाम वारिस ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आवश्यकता के समय पर रक्त मिलने में परेशानी होती है। ऐसे में सभी लोग शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान करें, जिससे किसी की जान बच सके।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से कोई समस्या नहीं होती है। 18 से 60 वर्ष की आयु के व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। दूसरे को भी प्रेरित करते रहना होगा, जिससे हर ग्रुप का रक्त आसानी से मिल सके।
संतोष त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर एक सराहनीय पहल है। मैने इसमें रक्तदान किया है। कोशिश रहेगी कि प्रतिवर्ष रक्तदान कर किसी की जान बचाने में सहभागी बन सकूं।
ऋषभ त्रिपाठी ने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय चरदा में अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से जन सहगाभिता के लिए लगे शिविर में सहभागी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें