फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगहना ने जीती ग्रामीण वॉलीबाल लीग

Tue, 09 Feb 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। हीरो ग्रामीण वॉलीबाल की मंडलीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को चिलवरिया और सौगहना की टीम के बीच हुआ। सौगहना की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन व रिपब्लिक ऑफ स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में देवीपाटन मंडल की दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

वॉलीबाल लीग में गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला इंदिरा गांधी स्टेडियम, पट्टीपुरवा, चिलवरिया, प्यारेपुर, नानपारा, प्यारेपुर खान क्लब, सौगहना और राजकवल निंदौरा के बीच खेला गया।

सेमीफाइनल मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम-चिलवरिया और नानपारा-सौगहना के बीच मैच हुआ। चिलवरिया और सौगहना मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में सौगहना की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिक ऑफ स्पोर्ट्स के निदेशक आशीष कण्डवाल और उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेमनाथ तिवारी की देखरेख में टूर्नामेंट हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय सेबू ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें