यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में बहराइच जिले की कैसरगंज विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
कानून व्यवस्था के सवाल पर युवक क्यों सुनाने लगा आपबीती?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम कैसरगंज विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों से बातचीत की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। मौजूदा सपा विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने बताया कि सपा सरकार में गुंडागर्दी और लूट चरम पर थी लेकिन योगी सरकार आने के बाद से प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर है। व्यापारियों ने बताया कि सपा की सरकार में व्यापारी डरा हुआ था, सामान लेकर आने -जाने में भय का माहौल रहता था लेकिन योगी सरकार आने के बाद से हम लोग निडर होकर अपना कारोबार कर रहे हैं।
कैसरगंज के किसानों ने बता दिया अपना फैसला!
कैसरगंज के किसानों से बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि योगी सरकार आने के बाद से किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं जिससे किसान बहुत खुशहाल हैं। योगी सरकार से पहले किसानों की हालत खराब थी लेकिन प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद कालाबाजारी खत्म हो गई है। आगे किसानों ने कहा कि खाद की किल्लत रहती है बाकी सड़क, बिजली और आवास जैसी योजनाएं हर पात्र आदमी को मिल रही है। कानून व्यवस्था को लेकर किसानों ने कहा कि लड़कियां अब निडर होकर बाहर जाती हैं।
किसानों ने बताया कि किसान सम्मान निधि लगातार मिल रही है,गन्ने के दाम में बढ़ाए गए हैं।
सपा विधायक से क्यों नाराज हैं कैसरगंज के व्यापारी?
सत्ता का संग्राम के तहत कैसरगंज विधानसभा में लोगों से बातचीत के दौरान सपा के मौजूदा विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि विधायक क्षेत्र में कभी नहीं दिखते हम लोग अबकि बार बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे। लोगों ने बताया योगी सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, नाली,खडंजा भी बन रहे हैं। व्यापारी और युवाओं ने बताया कि योगी सरकार में ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया कैसरगंज विधानसभा में। आगे लोगों ने कहा कि पिछली सरकारों के समय आए दिन चोरी होती थी लेकिन योगी सरकार आने बाद चोरी बैद हुई है।
कैसरगंज के लोगों ने योगी सरकार के काम पर क्या कहा?
सत्ता के संग्राम के तहत कैसरगंज विधानसभा में विकास की जमीनी हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम जमीन उतरी और लोगों के बीच जाकर नब्ज टटोलने की कोशिश की। इस दौरान अमर उजाला की टीम से बातचीत में स्थानीय निवासी ने कहा कि वो योगी सरकार को वोट करेंगे, प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार अच्छा काम कर रही है। यहां भी सपा के विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। सपा सरकार से तुलना करते हुए लोगों योगी सरकार को बेहतर बताया।
कैसरगंज में बदलेगा चुनावी समीकरण! लोगों ने कर दिया बड़ा इशारा
सत्ता का संग्राम के तहत कैसरगंज विधानसभा में अमर उजाला की टीम ने मौजूदा विधायक के काम को लेकर लोगों से बात की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सपा विधायक ने कोई काम नहीं कराया है। पांच साल पहले यहां विकास हुआ था लेकिन बाइस के चुनाव में सपा विधायक के जीतने के बाद से कैसरगंज विधानसभा का विकास रुका हुआ है। लोगों ने बताया पांच साल पहले बीजेपी के विधायक और मंत्री मुकुट बिहारी ने क्षेत्र में जमकर विकास कराया था, लेकिन अगले चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हार होने से विधानसभा का विकास रुका पड़ा है।