फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बैराजों के पानी से फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
जरवलरोड में ए​​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ने लगी है। इसके असर से एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर फिर धीरे-धीरे खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह से शाम के बीच जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के एसडीओ नंदू प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे विभिन्न बैराजों से करीब 2,04,229 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते दिनभर डिस्चार्ज बढ़ता रहा। शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर कुल पानी का प्रवाह बढ़कर 2,51,661 क्यूसेक पहुंच गया।

सुबह एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 105.60 मीटर दर्ज किया गया था। शाम चार बजे यह बढ़कर 105.62 मीटर पहुंच गया। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान 106.07 मीटर से 45 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, लेकिन बैराजों से बढ़ते डिस्चार्ज के कारण नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


नदी के रुख में बदलाव के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती इलाकों में कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज/स्थान जलस्तर
खतरे का निशान डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.90 मीटर
135.49 मीटर
1,31,337 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.05 मीटर
136.78 मीटर
1,17,776 क्यूसेक

सरयू बैराज 129.80 मीटर
133.50 मीटर
2,548 क्यूसेक
तीनों बैराजों से नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,51,661 क्यूसेक।

एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.62 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।

घूरदेवी स्थान पर जलस्तर 111.47 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें