फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटा, दो घर कटान के मुहाने पर

विज्ञापन
महसी के लोनियनपुरवा में कटार कर रही सरयू नदी। 
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घटा। एल्गिन ब्रिज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.92 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 15 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने के साथ नदी में पानी का डिस्चार्ज भी कम हुआ है। हालांकि पानी घटने के बावजूद तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन


महसी क्षेत्र के लोनियनपुरवा में नदी की लहरें दो मकानों तक पहुंच गई हैं। दो दिनों से नदी की लहरें इन मकानों से टकरा रही हैं। सियाराम और दुलारी ने बताया कि आबादी की ओर कटान शुरू होने से अब गांव को खतरा है। आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। करीब छह बीघा कृषि भूमि भी नदी में समाहित होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो उनके घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।


सिंचाई विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर करीब 2.23 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था, जो शाम चार बजे घटकर 2,16,476 क्यूसेक रह गया। उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पानी घटने से बाढ़ का खतरा कम हुआ है लेकिन कटान प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी जारी है।
विज्ञापन

सूची तैयार कर रहीं राजस्व टीमें

जलस्तर में गिरावट के बाद भी राजस्व कर्मियों को कटान प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों की जमीन नदी में समा रही है और जिनके मकान कटान के मुहाने पर हैं, उनकी सूची तैयार कर तहसील को भेजी जा रही है। महसी के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभावित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
नदी/बैराज जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.75 मीटर
135.49 मीटर
84,285 क्यूसेक
गिरजा बैराज 135.25 मीटर
136.78 मीटर
1,28,600 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.10 मीटर
133.50 मीटर
3,591 क्यूसेक
- तीनों बैराजों से नदी में शाम चार बजे छोड़ा गया पानी : 2,16,476 क्यूसेक
-एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.92 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

-घूरदेवी महसी में जलस्तर 111.74 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें