फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर, कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
लोनियनपुरवा गांव के पास कटान कर रही सरसू नदी।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह विभिन्न बैराजों से नदी में 2.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो शाम चार बजे घटकर 2.59 लाख क्यूसेक रह गया। जलस्तर घटने से फिलहाल बाढ़ का खतरा कम हुआ है, लेकिन नदी किनारे बसे गांवों में खेत और घर कटान की जद में आने की आशंका है। महसी तहसील के लोनियन पुरवा, तुरंतीपुरवा, मांझा और गोलागंज समेत कई स्थानों पर कटान की सूचना है। अभी इसकी गति धीमी है, लेकिन नदी की धारा किनारों से टकराने के कारण खेतों के किनारे की जमीन कटने लगी है। इससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोनियन पुरवा निवासी रघुवीर ने बताया कि पानी घटने के बाद नदी किनारे कटान शुरू हुआ है। अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन कटान बढ़ा तो खेत बचाना मुश्किल होगा। तुरंतीपुरवा निवासी भगोले ने बताया कि पानी कम होने के बावजूद किनारे की जमीन लगातार कट रही है। मांझा निवासी तीरथ ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि सरयू का जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। जलस्तर कम होने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की कटान शुरू हुई है। तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में अब बाढ़ की स्थिति नहीं है। राजस्व टीमें प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर नुकसान का सर्वे कर रही हैं। सर्वे पूरा होने के बाद नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शुक्रवार को जलस्तर की स्थिति
शारदा बैराज का जलस्तर 134.80 मीटर और डिस्चार्ज 1,09,035 क्यूसेक, गिरजापुरी बैराज का 135 मीटर और 1,15,127 क्यूसेक तथा सरयू बैराज का 131 मीटर और 5,650 क्यूसेक है। सुहेली बैराज का जलस्तर 145.75 मीटर और डिस्चार्ज 29,405 क्यूसेक रहा। सरयू नदी में कुल 2,59,217 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.84 मीटर और घूर देवी महसी में 111.39 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें