फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू में फिर उफान, ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
घाघरघाट ​स्थित ए​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बीच सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। सोमवार शाम तीन बैराजों से कुल 2,95,304 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। शाम चार बजे जलस्तर 105.87 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। नदी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो अगले 24 घंटे में नदी के खतरे के निशान के आसपास पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


नदी का पानी बढ़ने से महसी क्षेत्र के तटवर्ती और निचले इलाकों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जोगलापुरवा, छतरपुरवा, मांझा, लोनियनपुरवा और सिलौटा समेत आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। निचले खेतों और आबादी के आसपास पानी फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी इसी गति से बढ़ता रहा तो फिर से बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
सुबह तक खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है नदी

बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि तीन बैराजों से कुल 2,95,304 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर बढ़ रहा है। विभाग जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। उधर, जंगल से सटे इलाकों में गेरुआ, कौड़ियाला और सरयू नदियों के उफान से भी निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। इससे मिहींपुरवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

जलस्तर बढ़ने के साथ महसी और मिहींपुरवा तहसील प्रशासन और बाढ़ विभाग की टीमें संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी के किनारे अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति बनने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जलस्तर की स्थिति

स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.85 मीटर
135.49 मीटर
1,26,629 क्यूसेक
गिरजापुरी बैराज 135.65 मीटर
136.78 मीटर
1,59,570 क्यूसेक

सरयू बैराज 130.80 मीटर
133.50 मीटर
9,105 क्यूसेक
बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा जा गया पानी : 2,95,304 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.87 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी स्थान पर जलस्तर 111.94 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें