फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू फिर लाल निशान तक पहुंची, निचले इलाकों में अलर्ट

विज्ञापन
चहलारीघाट पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर। 
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा का असर अब सरयू नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज समेत अन्य दो बैराजों से सोमवार को 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी फिर उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान 106.07 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी के उफनाने से महसी तहसील के निचले इलाकों के खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर के चलते महसी तहसील के मांझा, नई बस्ती गोलागंज, तुरंतीपुरवा, जोगलापुरवा, सिलौटा समेत दर्जनभर गांवों के आसपास खेत जलमग्न हो गए हैं। धान, गन्ना और अन्य फसलें पानी में डूबने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी पानी आबादी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलदार विकास कुमार की अगुवाई में क्षेत्रीय लेखपालों की टीमें लगातार तटवर्ती गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को सजग कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी

उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है, संवेदनशील गांवों की निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत सामग्री व नावों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.85 मी. 135.49 मी.
1,26,629 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.15 मी. 136.78 मी. 1,23,073 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.35 मी. 133.50 मी. 1,609 क्यूसेक
-तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,51,311 क्यूसेक।
-एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.07 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।

- घूर देवी स्थान पर नदी का जलस्तर 111.75 मीटर, खतरे का निशान 112.1 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें