फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

Sun, 11 Aug 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड में एल्गिन ब्रिज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। पहाड़ों के साथ-साथ जिले में जारी बारिश के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे सैकड़ों गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। हालांकि सुबह से नदी का जलस्तर स्थिर है जिससे खतरा टलने की बात कही जा रही है। मिहींपुरवा तहसील के कई गांवों में तेजी से पानी घुस गया था जो अब निकल रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित जरवलरोड के एल्गिन ब्रिज पर शनिवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.46 दर्ज किया गया। जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर रहा। हालांकि दो दिन तक बढ़ने के बाद शनिवार को जलस्तर स्थिर हो गया। बावजूद इसके बाढ़ का खतरा बना है। नानपारा, मिहींपुरवा, कैसरगंज, महसी तहसील के सैकड़ों गांवों की आबादी की धुकधुकी बढ़ी है।

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के जंगल गुलरिहा, सुजौली मंझरा आदि गांवों में पानी भर गया है। पानी के तेज बहाव ने सुजौली-जंगल गुलरिहा मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। मझरा में खेतों में पानी भर जाने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


जंगल गुलरिहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार ने बताया कि नेपाली पानी गांव में भरने लगा जिससे बाढ़ं की आशंका होने लगी थी। जंगल गुलरिहा पर तेज बहाव से आवागमन बाधित हो गया था लेकिन गनीमत रही कि नदी का जलस्तर घट गया।
विज्ञापन




बाढ़ का खतरा टलने की संभावना
सरयू का जलस्तर 106.46 पर स्थिर हो गया है। इससे बाढ़ का खतरा टलने की संभावना है। टीम के साथ जलस्तर पर नजर बनाए हैं।
-जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता, सरयू ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें