फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाल निशान से 14 सेमी नीचे बह रही सरयू, कटान तेज

Sun, 26 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के गोलागंज कोठार गांव में कटान कर रही सरयू नदी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार शाम एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया, लेकिन राहत के बीच नदी ने नया खतरा खड़ा कर दिया है। महसी तहसील के लोनियनपुरवा गांव के पास कटान तेज होने से अब तक करीब 14 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज समेत अन्य बैराजों से 2.46 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में फिर जलस्तर बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

शनिवार शाम चार बजे जारी फ्लड रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.93 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 14 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि जलस्तर में गिरावट के बावजूद नदी की तेज धार तटवर्ती इलाकों में कटान कर रही है।

महसी तहसील के लोनियनपुरवा गांव के पास खेतों का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। किसानों की खड़ी फसल और उपजाऊ भूमि लगातार नदी की भेंट चढ़ रही है।

ग्रामीण रामसागर यादव ने बताया कि देखते ही देखते कई बीघा खेत नदी में समा गए। अब हर दिन कटान बढ़ रहा है। यदि फिर पानी बढ़ा तो गांव तक खतरा पहुंच सकता है। वहीं रामनरेश निषाद ने कहा कि पूरी रात ग्रामीण निगरानी कर रहे हैं। खेतों के साथ अब मकानों की भी चिंता सताने लगी है। प्रशासन को कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रभावित गांव में चौपाल लगाकर लोगों को संभावित बाढ़ और कटान से बचाव के उपाय बताए गए हैं। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें