फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू खतरे के निशान के पार, छह गांव बाढ़ से घिरे

विज्ञापन
सरयू में बाढ़ से गांवों के पास भरा पानी।
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बहराइच में पूरी तरह दिखाई देने लगा है। सरयू नदी ने बृहस्पतिवार को एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार कर लिया। शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.15 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से आठ सेंटीमीटर ऊपर है। करीब 2.65 लाख क्यूसेक पानी के दबाव से नदी लगातार उफान पर है और महसी तहसील के छह गांव बाढ़ के पानी से चारों ओर घिर गए हैं। इससे तटवर्ती ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर के चलते महसी तहसील के जोगलापुरवा, तुरंतीपुरवा, मल्लाहनपुरवा, चमरही, माझा और लोनियनपुरवा गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है। फिलहाल पानी गांवों के भीतर नहीं पहुंचा है, लेकिन खेत और संपर्क मार्ग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है तथा राजस्व और राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है।

उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल और राजस्व कर्मियों की टीमें लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं। नाविकों को भी अलर्ट कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जलस्तर की स्थिति

बैराज/नदी जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 135.00 मीटर
135.49 मीटर
1,38,707 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.15 मीटर 136.78 मीटर
1,23,073 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.20 मीटर
133.50 मीटर
3,515 क्यूसेक

-तीनों बैराजों से सरयू नदी में बृहस्पतिवार को छोड़ा गया पानी : 2,65,295 क्यूसेक।
-एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.15 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।

-घूरदेवी के पास नदी का जलस्तर 111.90 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर।

फैक्ट फाइल
- एल्गिन ब्रिज से 2.65 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह।
-महसी के जोगलापुरवा, तुरंतीपुरवा, मल्लाहनपुरवा, चमरही, माझा और लोनियनपुरवा बाढ़ से घिरे।

-प्रशासन ने राजस्व टीमों और नाविकों को किया अलर्ट, लगातार निगरानी जारी।

सरयू में बाढ़ से गांवों के पास भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें