बहराइच/जरवलरोड। बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को सरयू नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई। इससे ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
बुधवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान तो नहीं पार कर पाया, लेकिन नदी चेतावनी बिंदु 105.07 मीटर को पार कर गई है। जल मापक जगदीश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे नदी एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.396 मीटर रिकार्ड किया गया।