फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डिलेवरी बॉय पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Wed, 19 Jul 2023 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। कोतवाली नानपारा में एक डिलेवरी कंपनी में काम कर रहे युवक पर घर लौटते समय दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। अपराधी उसकी बाइक व बैग छीन कर फरार हो गए। भागते समय घायल के परिजनों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा के सिसवारा निवासी परवेश (25) नानपारा स्थित एक डिलेवरी कंपनी में काम करता है। बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह काम खत्म कर घर जा रहा था। हांडा बसहरी नहर के पास वह रुका। इसी समय दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों उसकी बाइक व बैग छीन कर फरार हो गए। घायल परवेश ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने आगे दोनों युवकों को दबोच लिया।
कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवक सिगरेट फेंकने को लेकर विवाद होने की बात कह रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें