फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5100 दीपकों से जगमगाया सरयू तट

विज्ञापन
बहराइच के लखनऊ रोड स्थित मरीमाता मंदिर परिसर में देव दीपावली पर दीप प्रज्जवलित करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी के पावन तट पर मरी माता मंदिर के पास मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिभा संरक्षण इकाई सेवा न्यास की तरफ से देव दीपावली मनाई गयी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 5100 दीपक जलाकर अज्ञान रूपी अंधेरे को नष्ट करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक घने अंधेरे को दूर कर संपूर्ण समाज को अवलोकित एवं प्रकाशित कर देता है। उसी तरह हमें दीपक बनकर समाज के प्रत्येक वर्गों के बीच फैले अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीएचयू में पढ़ते समय काशी की देव दीपावली देखकर बहराइच में भी देव दीपावली मानने का निर्णय लिया, जिसे संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2014 में प्रारंभ किया, जो आज भी अनवरत चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, प्रदेश सचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, अमर सिंह बिसेन, घनश्याम वाजपेयी, रविंद्रनाथ मिश्र, राजेश पांडेय, संजय सिंह, अनंत राम निषाद, सुरेश श्रीवास्तव, ललित दीक्षित, अतुल गौड़, जितेंद्र वाजपेयी, आदर्श शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें