फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू खतरे के निशान से 14 सेमी दूर

Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड/कैसरगंज/देवलखा (बहराइच)। जरवलरोड स्थित एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 14 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ग्रामीणों की धड़कनें तेज होने लगी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम 6 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.936 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से सिर्फ 14 सेमी दूर है। जल मापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि घाघरा नदी दोपहर के बाद से स्थिर है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए कैसगंज के बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा ने बाढ़ प्रभावित गांवों व रेवली-आदमपुर तटबंध का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत सचिव अंकुर श्रीवास्तव से सामुदायिक शौचालय, नाव, प्रकाश आदि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। ग्राम पंचायत सचिव गुलाबचंद को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने ग्राम बीबीपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को संभावित बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय व तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत केंद्र व बाढ़ चौकियों पर ग्रामीणों के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। लेखपालों की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें