फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जॉइंटर की मरम्मत के कारण संजय सेतु पर लगा जाम

Sat, 19 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में संजय सेतु पर मरम्मत कार्य के दौरान लगा जाम।  -संवाद
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित संजय सेतु के जॉइंटर की मरम्मत के चलते शुक्रवार सुबह भीषण जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनोंं की लंबी कतार लग गई। पुल के दोनों तरफ लगभग सात किमी तक सिर्फ वाहन ही वाहन नजर आए। लगभग पांच घंटे तक जाम में फंसने के चलते वाहन सवार बच्चों व बुजुर्गों को भूख-प्यास से तड़पते देखा गया। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ की यात्रा के लिए बहराइच के साथ-साथ पड़ोसी जिला गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती के सैकड़ों वाहन जरवलरोड स्थित संजय सेतु से गुजरते हैं। इसके चलते पुल पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। आए दिन इसके जॉइंटर में खामी आती रहती है।

शुक्रवार की सुबह भी संजय सेतु के जॉइंटर में दिक्कत आ गई जिसकी इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत की। मरम्मत कार्य के चलते पुल पर भीषण जाम लग गया। जाम का आलम यह रहा कि पुल के दोनों तरफ लगभग सात किमी तक कतारबद्ध तरीके से वाहन खड़े नजर आए।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कड़ी मशक्कत कर एक लाइन से वाहनों को निकलवाना शुतू किया। बावजूद इसके लगभग पांच घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।



साल 1981 में बना था पुल, अक्सर टूट जाते हैं जॉइंटर
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवलरोड स्थित संजय सेतु का निर्माण साल 1981 में कराया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने पुल का उद्घाटन किया था। वाहनों के दबाव के चलते संजय सेतु के जॉइंटर अक्सर टूट जाते हैं और लोगोंं को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें