फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में संजना बनीं चैंपियन

Tue, 09 Feb 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दो दिवसीय जिला स्तरीय जनपदीय क्रीड़ा समारोह का समापन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पयागपुर की छात्रा संजना तिवारी ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब मिला।
विज्ञापन


वहीं, ब्लॉक स्तर की टीमों में फखरपुर के छात्रों की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सभी प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

बेसिक शिक्षा  विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह की शुरुआत में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, प्रहसन, एकांकी व नाटक की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई। पयागपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटा की छात्रा संजना तिवारी ओवरऑल चैंपियन रहीं। संजना ने 100 मीटर, 400, 600 मीटर दौड़ व कूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला व्यायाम शिक्षक वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में नवाबगंज के विजय पाल, बालिका वर्ग में तेजवापुर की आरती, पूर्व माध्यमिक स्तर के बालक वर्ग में हुजूरपुर के अवधेश व बालिका वर्ग में संजना तिवारी अव्वल रहीं।

जबकि ब्लाक स्तरीय खेलकूद, दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फखरपुर के छात्रों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। कैसरगंज द्वितीय व तेजवापुर के छात्रों की टीम तृतीय स्थान पर रही।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, पयागपुर के वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, बृजलाल वर्मा ने संबोधित किया।

इस मौके पर स्काउट टीचर रामूलाल, समर फिरदौस, शरतचंद्र राय, राजेश कुमार, रेखा अग्रवाल, अनीता कनौजिया, श्वेता, आसमां, परवीन, श्वेता मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें