बहराइच के नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन करते सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी।
बहराइच। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की अगुवाई में शुक्रवार को नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने नगर पालिका के परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन नगर पालिका की ईओ को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का वेतन 18 हजार किया जाए। कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश को हाफटाइम अवकाश के स्थान पर फुलटाइम अवकाश प्रदान करने, आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों को प्रत्येक माह की 31 तारीख को अवकाश प्रदान करने, उस दिवस का पारिश्रमिक दिलाने, ईएसआई कार्ड कर्मियों को उपलब्ध कराते हुए ईपीएफ की धनराशि खाते में जमा कराने आदि कई मांगें उठाई गईं। इसके अलावा आउटसोर्सिंग सफाई श्रमिकों 75सौ पेंशन व मृत्यु उपरांत आश्रितों को छह लाख रुपये का बीमा का लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी सफाईकर्मियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत करने की भी मांग की गई। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मिथुन बाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महामंत्री ललित कुमार, शाखा महामंत्री मनोज कुमार, जिला संरक्षक जीवनलाल बाल्मीकि समेत काफी संख्या सफाईकर्मी मौजूद रहे।