फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sand mafia indecency with revenue inspector

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। बालू खनन की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक परसीपुरवा पहुंचे। यहां पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से रायल्टी मांगी। इसी दौरान बोलेरो सवार आए लोग राजस्व निरीक्षक को धमकी देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर चले गए। राजस्व निरीक्षक ने अभद्रता की जानकारी एसडीएम को दी है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में बालू खनन धड़ल्ले से जारी है। लेकिन पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। क्षेत्र के मधवापुर, घेररवा, थनैया, लालबोझा, परसीपुरवा में अवैध बालू खनन हो रहा है। मुर्तिहा कोतवाली के अमृतपुर पुरैना चौकी से चंद कदम की दूरी पर बालू खनन की शिकायत मिली। इस पर राजस्व निरीक्षक पवनसुत मौके पर पहुंचे। शाम छह बजे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई, जिसे राजस्व निरीक्षक ने रोकवाया। साथ ही खनन के लिए रायल्टी मांगी। लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर राजस्व निरीक्षक ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली। इसी दौरान बोलेरो सवार विनोद कुमार और एक महिला आ गई। वे वाहन से उतरते ही राजस्व निरीक्षक से अभद्रता करने लगे। ट्रैक्टर ककीचाबी छीन ली। राजस्व निरीक्षक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुबोध ने बताया कि विनोद कुमार और भारती देवी निवासी गंगापुर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना चार दिन पहले की है। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें