फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मिठाई की 14 दुकानों से लिए नमूने

Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर नमूने लेती खाद्य सुरक्षा की टीम। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में मिठाई की दुकानों पर छापे मारे। 30 और 31 अक्तूबर को चले विशेष अभियान में चार टीमों ने 14 प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए।
विज्ञापन


अभियान के दौरान कृष्णा मिल्क एंड स्वीट्स से रसमलाई, माखन भोग से रसगुल्ला, सीता स्वीट्स और यादव मिष्ठान, बशीरगंज से खोया तथा बीकानेर स्वीट्स, अस्पताल चौराहा से बेसन का नमूना लिया गया। हरीश स्वीट्स और अनुपम स्वीट्स, चौक बाजार से खोया लिया गया।

कैसरगंज के सतीश स्वीट्स और शुद्ध मिष्ठान भंडार से बर्फी, पयागपुर के वर्मा मिष्ठान भंडार से रबड़ी, बरगदही के भिलौरा चौराहा स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार से दूध बर्फी, नानपारा के बीकानेर स्वीट्स से बादाम बर्फी और गुड-गुड डेयरी से बर्फी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


टीमों ने दूसरे जिलों से आने वाली बसों की भी तलाशी ली, लेकिन खोया या अन्य खाद्य पदार्थ नहीं मिले। अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार तक बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में छापा जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें