फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के आठ कर्मियों का वेतन रोका

Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति जानने के लिए शनिवार को एसीएमओ ने पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही उजागर होने पर एसीएमओ ने आठ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


गत 18 दिसंबर को सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन गोंडा आ रहे हैं। इस दौरान मंडल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा होगी। इसको लेकर बहराइच का स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केबी जैन के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया।

एसीएमओ डॉ. पांडेय ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का मूल्यांकन किया। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसीएमओ ने एएनएम, स्टॉफ नर्स, हेल्थ सुपरवाइजर समेत आठ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इससे सीएचसी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ ने सभी कर्मचारियों को व्यवस्थाएं व कार्यक्रमों के सफल संचालन का निर्देश देते हुए चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें