फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गैरहाजिर चिकित्सकों व स्टाफ का वेतन बाधित

विज्ञापन
बहराइच में ट्रामा सेंटर का सोमवार को निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
बहराइच। चांदपुरा मोहल्ला स्थित ट्रॉमा सेंटर में अनियमितताओं की शिकायत पर सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को यहां तैनात दो चिकित्सको समेत 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को कुछ लोग एक मरीज को लेकर इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन वहां कोई भी चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इस पर उन्होंने वहां लिखे हेल्पलाइन नंबर देखकर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को इसकी जानकारी दी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेंटर में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल हन्नान अवकाश पर मिले। इसके अलावा वहां तैनात निश्चेतक डॉ. रमेश चंद्र व डॉ. सुनील कुमार मदेशिया, चिकित्साधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह राठौड़ व डॉ. नीलमणि त्रिपाठी, एक्सरे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह, एलटी सौरभ अवस्थी, स्टॉफ नर्स अंजली देवी, रिंकी सिंह व स्मिता यादव के साथ ही एमटीएस अमरेश कुमार व आलोक कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें