फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुतला फूंकने के दौरान झुलसीं सदर विधायक

Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में कलेक्ट्रेट के पास पुतला फूंकते समय झुलस जाने पर अस्पताल जातीं सदर विधायक अनुपमा जायस
विज्ञापन
बहराइच। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की लपटों की चपेट में आ गईं, जिससे उनका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


भाजपा द्वारा इन दिनों नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले दलों के विरुद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही पुतले को आग लगाई गई, लपटें अनियंत्रित होकर विधायक की ओर बढ़ गईं। मौके पर मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विधायक का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा रही। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें