फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर ले गया सभासद

Fri, 29 Apr 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। एक मोहल्ला निवासी युवती को क्षेत्र का सभासद गुरुवार शाम असलहे के बल पर अगवा कर ले गया। रात भर खोजबीन करने के बाद युवती के परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी।

पुलिस ने सभासद को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। तीन स्थानों पर दबिश भी दी गई है लेकिन अब तक न तो युवती का सुराग लग सका है न ही सभासद का। 

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर निवासी सभासद वकील अहमद ने गुरुवार शाम क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय युवती को उसके घर के पास से तमंचे के बल पर दबोच लिया।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभासद युवती को गाड़ी पर बैठाकर भाग निकला। लोगों ने युवती के घर में सूचना दी तो खोजबीन शुरू हुई।

युवती के परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग रात भर अपहरण करने वाले सभासद और युवती की तलाश करते रहे लेकिन सुराग नहीं लग सका। फिर परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष रामसूचित वर्मा ने बताया कि युवती के परिवारीजनों की तहरीर पर सभासद वकील अहमद को नामजद करते हुए अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है लेकिन अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


अपहर्ता के रिश्तेदार और हितमित्रों से भी पूछताछ की गई है। कुछ क्लू मिले हैं, उसके आधार पर शीघ्र ही उसे दबोच लिया जाएगा। एसओ ने कहा कि युवती के परिवारीजनों ने रंजिश से इन्कार किया है। सभासद के इस कृत्य से कस्बे के लोग हतप्रभ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें